World Vegetarian Day 2022 - शाकाहार का पालन करें

Photo of World Vegetarian Day 2022 - शाकाहार का पालन करें by Think With Niche 
Post Highlight

विश्व शाकाहारी दिवस World Vegetarian Day हर वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन लोगों में शाकाहारी भोजन के फायदों के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। इस दिन शाकाहार को पसंद करने वाले लोग पूरी दुनिया को शाकाहार से होने वाले फायदों और मांसाहार से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं। क्योंकि मांसाहार के कारण दुनिया में हर रोज कई पशुओं की हत्या हो रही है। साथ ही मांसाहार से लोग कई भयावह बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं। क्योंकि सेहत के लिए शाकाहार, मांसाहार से बेहतर है और इसको अपनाकर अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। धीरे-धीरे अब पूरी दुनिया में लोग शाकाहारी भोजन के प्रति लोग आकर्षित हो रहे हैं। अब लोग मांसाहार से शाकाहार की तरफ बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के बाद से दुनिया में शाकाहारी भोजन के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा है। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए ज्यादातर लोग शाकाहारी भोजन अपना रहे हैं। शाकाहारी भोजन करने वाले लोग हाई ब्लड प्रेशर के खतरे से भी दूर रहते हैं। स्टडीज के मुताबिक शाकाहारी खाने वाले लोगों हाई ब्लड प्रेशर का खतरा 75% तक कम रहता है। शाकाहारी भोजन का सेवन करने से हृदय और कैंसर जैसे रोगों का कम रहता है। शाकाहारी लोगों को दिल की बीमारी की संभावना 42% तक कम हो जाती है। शाकाहारी भोजन करने से जानवरों को बचाया जा सकता है। World Vegetarian Day पर लोगों को पशु भोजन को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और आज के दिन पर्यावरण से संबंधी विचारों, पशु कल्याण और अधिकारों के मुद्दों और स्वास्थ्य लाभों पर जोर दिया जाता है।

अब लोग शाकाहारी बनने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और देखा जाये तो अब हर साल हजारों लोग एक स्वस्थ, सामाजिक रूप से जिम्मेदार जीवन जीने के तरीके की ओर बढ़ रहे हैं। अब लोग लंबा स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं और हृदय रोग एवं अनेक खतरनाक बीमारियों से बचना चाहते हैं। अब शाकाहार के प्रति लोग जागरूक होते दिख रहे हैं। विश्व शाकाहारी दिवस World Vegetarian Day अब आहार से मांस और पशु उत्पादों को खत्म करने और अधिक कर्तव्यनिष्ठ जीवन जीने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। कोविड -19, COVID-19 के उस भयानक दौर को कोई नहीं भूल सकता है। उस वक्त बीएमजे न्यूट्रिशन, प्रिवेंशन एंड हेल्थ में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया था कि स्वास्थ्य पेशेवरों ने ऐसे शाकाहारी आहारों की सूचना दी जिससे गंभीर कोविड -19 विकसित होने का जोखिम कम था। एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि शाकाहारियों में मांस खाने वालों की तुलना में एक स्वस्थ बायोमार्कर प्रोफ़ाइल दिखाई देती है। कोरोना संक्रमण के बाद से बहुत लोगों ने मांसाहार छोड़ दिया और शाकाहारी बन गए। विश्व शाकाहार दिवस, प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। विश्व शाकाहार दिवस, शाकाहारी जीवन शैली के नैतिक, पर्यावरण, स्वास्थ्य और मानवीय लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य लोगों को शाकाहारी भोजन के लिए प्रेरित करना, लोगों में शाकाहार भोजन में रूचि को बढ़ाना और प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा को प्रोत्साहित करना है। तो आइये आज इस लेख में World Vegetarian Day वर्ल्ड वेजीटेरियन डे के बारे में विस्तार से जानते हैं कि क्या है इस दिन का इतिहास और महत्व।

वर्ल्ड वेजीटेरियन डे का इतिहास History Of World Vegetarian Day

‘विश्व शाकाहारी दिवस’ यानि ‘वर्ल्ड वेजिटेरियन डे’ (World Vegetarian Day) 1 अक्टूबर, 1977 में पहली बार ‘यूके वेगन सोसाइटी’ UK Vegan Society ने मनाया था। यानि इस दिन को मानने की परंपरा उत्तरी अमेरिका से शुरू हुई। इस सोसाइटी की स्थापना 1944 में हुई थी और वर्ष 1977 यह अपना 50 वां वर्षगांठ मना रहे थे। 50 वीं वर्षगांठ पर ‘वेगन सोसायटी’ के अध्यक्ष ने अक्टूबर की पहली तारीख को यादगार बनाने और लोगों में शाकाहारी आहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘Vegetarian Day’ को हर साल मनाने का निश्चय लिया और तब से यह शाकाहार को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के मकसद से मनाया जाने लगा है। यह दिवस शाकाहारी जीवन शैली के नैतिक, पर्यावरणीय, स्वास्थ्य और मानवीय लाभों के बारे में जागरूकता लाता है। भेदभाव के कारण भी लोग‌ वेजीटेरियन डे मनाते हैं। दरअसल उस समय शाकाहारी लोगों को डेयरी उत्पादों का इस्तेमाल करने से मना किया जाता था। इस विरोध में शाकाहारी लोगों ने अंडे को त्याग दिया था। जिसके बाद 1951 तक आते-आते यह एक बहुत बड़ा शाकाहारी आंदोलन बन गया था। इसीलिए हर वर्ष 1 अक्टूबर को लोगों के बीच शाकाहार को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए वर्ल्ड वेजीटेरियन डे मनाया जाता है।

वर्ल्ड वेजीटेरियन डे को मनाने का महत्व Significance Of Celebrating World Vegetarian Day

अक्टूबर के पहले दिन यानी 1 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व शाकाहारी दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, पूरी दुनिया में हुए कई शोधों के बाद अब कई लोग ये बात समझने लगे हैं कि सेहत के लिए शाकाहार, मांसाहार से बेहतर है और शाकाहार को अपनाकर अनेक घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दिन को मनाने का कारण यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को Be aware of vegetarian food शाकाहारी भोजन के प्रति जागरूक कर पाएं। सबसे बड़ी बात मांसाहार के लिए दुनिया में हर रोज कई पशुओं की हत्या हो रही है, जो कि बिल्कुल गलत है। इसलिए इस दिन मांसाहार से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया जाता है।

इस दिन लोगों को मांस से बनी चीज़ें न खाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। शाकाहारी आहार सभी उम्र के लोगों जैसे कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग व्यक्तियों के पोषण की आवश्यक ज़रूरतों को पूरा करता है। इस दिन लोगों को हरी सब्जियां खाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। शाकाहारी आहार फल एवं सब्जियों से भरपूर होता है। इस आहार में वसा एवं कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है इसलिए Vegetarianism is very good for the heart शाकाहार दिल के लिए बेहद अच्छा है। शाकाहार reduces the risk of cancer कैंसर के खतरे को भी कम करता है। यानि जो लोग मांसाहार का सेवन करते हैं, उनकी तुलना में शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों में दिल की बीमारी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं का खतरा 12 फीसदी तक कम रहता है। दरअसल इंसान अपने स्वाद के लिए जानवरों को अपना भोजन बनाते हैं और उन्हें मारते हैं जो कि बहुत ही अनुचित है।

शाकाहार को लेकर अक्सर लोगों के मन में कुछ भ्रांतियां भी फैली हैं। लोगों को लगता है कि शाकाहारी भोजन से पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल सकता है। जबकि प्रोटीन युक्त चीज़ें जैसे दालें, सोया का दूध, अखरोट, अंकुरित चीज़ें , जई, सोया, फलियां, बीज, दूध, पनीर और बादाम आदि आहार में भरपूर प्रोटीन रहता है। इस दिन लोगों की इन गलतफहमियों को भी दूर किया जाता है। सच्चाई तो यह है कि शाकाहारी भोजन करने वाले लोग मांसाहारी लोगों की तुलना में सेहतमंद रहते हैं।

शाकाहारी भोजन के फायदे Benefits Of Vegetarian Diet

शाकाहारी भोजन के फायदे निम्न हैं -

शाकाहारी भोजन जल्दी पच जाता है तथा इसके सेवन से लोग अच्छा महसूस करते हैं।

शाकाहारी भोजन करने वाले लोग हाई ब्लड प्रेशर के खतरे से भी दूर रहते हैं। स्टडीज के मुताबिक शाकाहारी खाने वाले लोगों को हाई ब्लड प्रेशर high blood pressure का खतरा 75% तक कम रहता है।

शाकाहारी भोजन का सेवन करने से हृदय और कैंसर जैसे रोग कम होते हैं। शाकाहारी लोगों को दिल की बीमारी की संभावना 42% तक कम हो जाती है।

शाकाहारी खाने में आमतौर पर सोया प्रोडक्ट अधिक होते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर से सुरक्षित रखते हैं।

हड्डियां मजबूत होती हैं। जो लोग शाकाहारी भोजन का पालन करते हैं उनकी हड्डियां अपेक्षाकृत मजबूत होती हैं क्योंकि पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन किया जाता है।

शाकाहारी खाना जैसे नियमित रूप से फलियां खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा 9-18% तक कम हो सकता है।

शाकाहारी आहार में कोलेस्ट्रॉल cholesterol का स्तर बहुत कम होता है।

शाकाहारी भोजन शरीर के वज़न को कम करने में भी मदद करता है। स्टडीज के मुताबिक नॉनवेज खाने वालों की तुलना में वेज खाने वालों का बॉडी मास इंडेक्स (BMIs) कम होता है। शाकाहारी खाने से कैलोरी का सेवन अपने आप कम हो जाता है।

शाकाहारी आहार में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन Fiber, Antioxidants, Vitamins आदि जरूरी खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं। इसमें साबुत अनाज, मेवा, फल एवं सब्जियां शामिल हैं जो इन सबकी पूर्ति करते हैं।

शाकाहारी खाने में पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, आयरन Potassium, Magnesium, Folate, Iron और विटामिन A, C और E जैसे सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

शाकाहारी भोजन करने से animals can be saved जानवरों को बचाया जा सकता है।

शाकाहारी होने का सबसे ज्यादा फायदा डायबिटीज diabetes के मरीजों को मिलता है। शाकाहारी फूड ना सिर्फ ब्लड शुगर कम करता है बल्कि किडनी फंक्शन को भी सुधारता है।

शाकाहारी भोजन से फैट कम किया जा सकता है।

शाकाहारी भोजन से हम healthy body and healthy mind स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग पा सकते हैं।

शाकाहारी आहार सभी उम्र के लोगों जैसे कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग व्यक्तियों के पोषण की आवश्यक ज़रूरतों को पूरा करता हैं।

Tags:

world vegetarian day, significance of celebrating world vegetarian day, benefits of vegetarian diet

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -

लेटेस्ट हिंदी बिज़नेस न्यूज़ पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -

टिप्पणियाँ