10 तरीके, जिनका उपयोग आप फ्री टाइम में कर सकते हैं

10 तरीके, जिनका उपयोग आप फ्री टाइम में कर सकते हैं

Post Highlight

हमें अपने जीवन में फ्री टाइम का उपयोग करना आना चाहिए। जब आप हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं और सीखते रहते हैं तो तब आप अपने काम को सफलता पूर्वक अंजाम देते हैं। जिससे आप एक दिन सफल इंसान बन जाते हैं। दुनिया के अधिकतर सफल लोग अपने खाली समय का उपयोग करना जानते हैं। खाली समय में कुछ रचनात्मक करने से न सिर्फ अच्छा फील होता है बल्कि कुछ नया सीखने को भी मिलता है। इसलिए खाली समय में कुछ क्रिएटिव काम करें जैसे- सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग, तैरना आदि सीख सकते हैं। खाली रहने से कई तरह के Negative विचार हमारे दिमाग में आते हैं। खाली कभी नहीं बैठना चाहिए हमेशा कुछ न कुछ काम करते रहना चाहिए। खाली समय में आप कुछ हल्का फुल्का काम कर सकते हैं। जिससे आपके दिमाग को सुकून मिले और आप फिट रहें। इससे आपका दिमाग स्वस्थ रहता है और आपका दिमाग सकारात्मक चीज़ों के बारे में सोचता है। अगर आपके पास कुछ काम नहीं है तो कुछ बेकार चीज़ों को करने से अच्छा है खाली समय में आप आराम कर सकते हैं। शरीर के लिए आराम भी बहुत जरुरी है तभी आपकी बॉडी को फिर से काम करने के लिए ऊर्जा मिलेगी। क्योंकि हम सब कुछ तो कर लेते हैं, सबके लिए समय निकालते हैं बस अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। इसलिए अगर आप चाहें तो इस खाली समय में बस आराम करिए। फ्री टाइम में इंसान को अच्छी-अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए जिससे जीवन को जीने के लिए वास्तविक ज्ञान प्राप्त हो। इस आर्टिकल में हम आज उन तरीकों के बारे में चर्चा करेंगे जिनका उपयोग आप फ्री टाइम Free time में कर सकते हैं।

अगर देखा जाये तो हम चाहे घर में हों या ऑफिस में यदि हम अपने दिन को सही से मैनेज करें तो पूरे दिनभर में हमें फ्री टाइम मिल ही जाता है। यदि आप अपने इस खाली समय का सदुपयोग करते हैं तो आप कितनी दिलचस्प चीजें कर सकते हैं। कहते हैं जो व्यक्ति अपने खाली समय का उपयोग करना सीख जाता है, सफलता उससे दूर नहीं रह पाती है। यानि सफलता के लिए जो सबसे जरूरी बातें होती हैं उनमें से एक, समय का सदुपयोग करना भी है। कुछ लोग अपने फ्री टाइम Free time का सही उपयोग नहीं करते हैं। लेकिन यदि वो चाहें तो अपने इस टाइम का उपयोग कुछ ऐसा करने में कर सकते हैं जिससे उनकी लाइफ आसान हो जाये। खाली समय में इंसान को अपने दिमाग को व्यस्त रखना चाहिए क्योंकि कहा गया है कि "खाली मस्तिष्क शैतान का घर।" इसलिए जो भी कुछ आपको पसंद हो, दिल से जिस काम को करने की इच्छा हो, वह काम जरूर करें। अपने खाली पलों को इस तरह से व्यतीत करें कि वे खाली पल आपके लिए स्वर्णिम बन जाए। अपना खाली समय बिताने के 10 आसान और उपयोगी तरीके 10 easy and useful ways to spend free time यहां दिए गए हैं। जिन्हें प्रयोग करके सफल लोग अपना खाली समय बिताते हैं। इस आर्टिकल में दिए गए सभी उपाय आपके जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगे और आपके जीवन को बेहतर बनाएंगे। 

कुछ रचनात्मक कार्य करें Do Some Creative Work

जब आपके पास खाली समय होता है तो कुछ न कुछ रचनात्मक करने से न सिर्फ अच्छा फील होता है बल्कि कुछ नया सीखने को भी मिलता है। आप अपने free time का उपयोग किसी creative काम को करने के लिए भी कर सकते हैं। इस समय का उपयोग आप painting बनाने में कर सकते हैं, आप singing कर सकते हैं, dance कर सकते हैं, स्विमिंग कर सकते हैं। आप कोई भी वह काम कर सकते हैं जिसमें आपकी रूचि है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने खाली समय का सदुपयोग कर पाएंगे। 

खुद को अपडेट करें Update Yourself 

हम आज की बिजी लाइफ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि खुद की तरफ हमारा ध्यान नहीं जाता है। जिसकी वजह से हम खुद को व्यवस्थित नहीं रख पाते हैं। इसलिए जब भी फ्री टाइम मिले तब उस टाइम का उपयोग खुद को अपडेट करने के लिए करें। जैसे कि अपनी हेल्थ, अपनी diet की ओर ध्यान दें। आपको जिन-जिन चीज़ों की जरुरत है वो जरुरी सामान ले आएं। साथ ही अपनी हर जरुरी चीज को व्यवस्थित जगह पर रखें। 

अपने व्यक्तित्व का विकास करें Develop Your Personality

आप फ्री टाइम में अपनी personality को डेवेलप कर सकते हैं। जब भी खाली समय मिले तो आप तुरंत उस टाइम को खुद personality को improve करने में लगा दें। जैसे कि सपने जरूर देखें, बुरी आदतों को छोड़ अच्छी आदतों को अपनाएं। Self respect यानि खुद को आदर दीजिये। खुद आदर करने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। पॉजिटिव थिंकिंग रखिये और imagination power को बढ़ाइये। क्योंकि जितनी मजबूत आपकी कल्पना शक्ति होगी, उतनी जल्दी आपको सफलता मिलेगी। 

ब्लॉगिंग करें और पैसे कमाइये Blogging And Earn Money

यदि आपके पास रोज कुछ फ्री टाइम होता है तो आप free time में पैसे कमा सकते हैं। यदि आपको लिखने का शौक है और साथ में इसकी knowledge भी है तो Blogging सबसे अच्छा तरीका है। आप अपने knowledge को दुनिया के सामने ला सकते हैं। अपने blog में आप लोगों को अच्छी जानकारी दे सकते हैं जो उनके काम आये। इसकी सबसे बढ़िया बात यह है कि आप इससे पैसे भी earn कर सकते हैं।

स्वादिष्ट डिश बनाएं Make Delicious Dishes

यदि आपको cooking का शौक है तो देर किस बात की है। Cooking करना एक interesting काम भी है इसलिए फ्री टाइम मिलने पर आप अपना शौक पूरा कर सकते हैं। आप अपने पसंद की कोई अच्छी डिश बनाकर खा सकते हैं। इससे आपको अच्छा फील होगा। क्योंकि ऑफिस से आने के बाद स्वादिष्ट डिनर बनाकर खाने से आपको अंदर से शांति मिलेगी। आपको अपना मनपसंद भोजन मिलेगा ही साथ ही संतुष्टि भी मिलेगी और हेल्दी खाना भी होगा जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होगा। ये काम आपको जीवन में कभी न कभी करना पड़ सकता है। इसलिए कुकिंग की जानकारी होना भी जरुरी है। 

ऑफिस की फाइल और इनबॉक्स को मैनेज करें Manage Your Office Files & Inbox

यदि ऑफिस में आपको कभी free time मिलता है तो आपकी जितनी भी files या अन्य डाक्यूमेंट्स हैं उन्हें व्यवस्थित करें। अपने सारे कागजों को अच्छे से manage करें। इसके अलावा Emails को मैनेज करें। साथ ही अपने मोबाइल के messages को भी मैनेज करें। क्योंकि मोबाइल में भी कई फालतू की चीज़ों से स्टोरेज फुल हो जाती है। वैसे तो इन सब चीज़ों के लिए टाइम नहीं मिलता है लेकिन फ्री टाइम में आप ये कर सकते हैं। 

Tags:

free time, 10 easy and useful ways, spend free time

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -

लेटेस्ट हिंदी बिज़नेस न्यूज़ पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -

टिप्पणियाँ