World Tourism Day 2022: घूमना भी है ज़रूरी

 

Photo of World Tourism Day 2022: घूमना भी है ज़रूरी by Think With NichePost Highlight

बहुत से लोगों को घूमने में बहुत मजा आता है। बिजी शेड्यूल की वजह से लोग इन दिनों अपने परिवार के साथ समय नहीं बिता पा रहे हैं। कई लोग अपने परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए ऐसी परिस्थितियों में घूमने का फैसला करते हैं। लोग सीजन के हिसाब से घूमने-फिरने का प्लान बनाते हैं। पर्यटन उद्योग में बड़ी संख्या में लोग कार्यरत हैं। वहीं हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस (world tourism day 2022) भी मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ाना है। इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई, वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाने का उद्देश्य क्या है और इस साल का थीम क्या है ? आइए जानें।

#worldTourismDay2022

#worldTourismDayTheme2022

#RethinkingTourism

विश्व पर्यटन दिवस World Tourism Day आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है, पर्यटन के महत्व की सराहना करने के लिए इस दिन को विशेष रूप से मनाया जाता है। पर्यटन के महत्व के बारे में लोगों को शिक्षित करना, यात्रा करना और इसके बारे में जागरूकता बढ़ाना। अक्सर हम अपनी दिनचर्या में इतने व्यस्त रहते हैं कि घूमने-फिरने का प्लान नहीं बना पाते। एक राज्य से दूसरे राज्य के शहरों में जाकर ही हम वहां के कल्चर, खानपान, रीति-रिवाज (Culture, Food, Customs) को एक्सप्लोर (Explore) कर सकते हैं। बीते वर्षों में टूरिज्‍म कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के चलते चुनौतियों से जूझ रहा था। हालांकि, पिछले एक साल में इसमें आश्चर्यजनक वृद्धि देखी गई है। इस वर्ष का विश्व पर्यटन दिवस इसीलिए खास है क्योंकि इस उद्योग ने आखिरकार पहले से कहीं अधिक बड़ी और बेहतर वापसी की है।

इंडोनेशिया कर रहा है होस्‍ट (Indonesia Is Hosting)

विश्व पर्यटन दिवस 2022 का मेजबान देश इंडोनेशिया है। इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जो अपनी शानदार हॉस्पिटेलिटी (Excellent Hospitality) के लिए जाना जाता है। पहली बार टूरिज्‍म डे मनाने का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देने पर ध्‍यान केंद्रित करना था, मगर 1997 में United Nations World Tourism Organization ने तय किया था कि प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के अलग-अलग मेजबान देश होंगे।

क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस (Why Is World Tourism Day Celebrated)

यह दिन पर्यटन से संबंधित रोजगार बढ़ाने, पर्यटन जागरूकता बढ़ाने और यथासंभव यात्रा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर से पर्यटक स्थल पर पर्यटक आते हैं। आज हर कोई यात्रा करना पसंद करता है, और यात्रा करना अब आसान हो गया है। ऐसे में नई-नई जगहों पर जाने से टूरिज्म और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य (Purpose Of Celebrating World Tourism Day)

इस दिन को मनाने का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है। इससे जरिए रोजगार पैदा हो सकेगा। जब लोग कहीं घूमने के लिए जाते हैं तो वहां रुकते हैं, खाते-पीते हैं और शॉपिंग करते हैं। इससे टूरिज्म और रोजगार को बढ़ावा मिलता है। पर्यटन के प्रति जागरूकता लाने और इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। लोगों को टूरिस्ट प्लेस के प्रति आकर्षित किया जाता है।

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास (History Of World Tourism Day)

संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (United Nations World Trade Organization) ने 1980 में विश्व पर्यटन दिवस की स्थापना की। (UNWTO)। क्योंकि यूएनडब्ल्यूटीओ की स्थापना इसी दिन 1970 में हुई थी, इसलिए सम्मेलन की तिथि 27 सितंबर चुनी गई थी। निस्संदेह, UNWTO को दी गई मान्‍यता वास्‍तव में वैश्विक पर्यटन में एक मील का पत्थर माना जाता है।

Tags:

टिप्पणियाँ