2022 में पढ़ने के लिए बेस्ट फिक्शन बुक्स


 

Post Highlight

हर साल हर जगह नई और अद्भुत किताबें अलमारियों में आती हैं, लेकिन सैकड़ों शीर्षकों को छांटना एक ऐसी किताब को खोजने के लिए भारी हो सकता है जो वास्तव में बाकियों से अलग हो। और फिक्शन पढ़ने का अपना अलग ही एक मजा है Best fiction books to read in 2022 और इस बात को वह व्यक्ति अच्छे से समझ सकता है जो खुद फिक्शन किताबों को पढ़ना बेहद पसंद करता है। इतनी सारी किताबें है और हम सब समय की कमी की वजह से उनमें से सिर्फ कुछ ही किताबें पढ़ सकते हैं। अब ऐसे में अपने लिए सही किताब चुनना थोड़ा मुश्किल है इसीलिए हम आपको 2022 में पढ़ने के लिए बेस्ट फिक्शन बुक्स Best fiction books to read in 2022 के बारे में बताएंगे।

कुछ लोगों के लिए अपना मनपसंद खेल खेलना एक स्ट्रेस बस्टर stress buster की तरह होता है, कुछ लोग स्ट्रेस को दूर भगाने के लिए अपना फेवरेट गाना सुनते हैं, कुछ लोग फिल्में देखते हैं और कुछ लोग फिक्शन बुक्स Fiction Books पढ़ते हैं।

फिक्शन के बारे में कहा जाता है कि जब आपको रियलिटी में जो हो रहा है वह पसंद नहीं आ रहा है तो आप फिक्शन की मदद से रियलिटी से दूर जा सकते हैं। आपको पता है कि हैरी पॉटर Harry Potter की किताबों में जो लिखा है वह सच्चाई से परे है लेकिन फिर भी हम उसे पढ़ते हैं क्योंकि वह रियलिटी से अलग है और उस किताब में जो लिखा है हम उसे खुद इमेजिन कर सकते हैं।

पढ़ना एक ऐसी गतिविधि है जिसकी मदद से आप खुद को एक दूसरी दुनिया में महसूस कर सकते हैं। हम जो किताबें books पढ़ते हैं उसकी मदद से हम दुनिया और और बेहतर तरीके से समझ पाते हैं, हम ज्यादा क्रिएटिव बनते हैं, हमें रोज़ कुछ नए आइडियाज आते हैं। कुछ किताबों में तो इतने अच्छे कोट्स होते हैं कि वे हमें जिंदगी भर के लिए याद हो जाते हैं। किताबें आपको एक ऐसी दुनिया की सैर कराती हैं जहां आप पहले कभी गए ही नहीं हैं।

"Fiction is an escape from ‘bitter reality’.

आपने ज्यादातर लोगों से सुना होगा कि नॉन फिक्शन, memoir, स्टार्टअप बुक्स, बिज़नेस बुक्स और सेल्फ हेल्प बुक्स पढ़ो क्योंकि उनकी मदद से आप नई चीज़ें सीखोगे लेकिन फिक्शन पढ़ने का अपना अलग ही एक मजा है Best fiction books to read in 2022 और इस बात को वह व्यक्ति अच्छे से समझ सकता है जो खुद फिक्शन किताबों को पढ़ना बेहद पसंद करता है।

इतनी सारी किताबें है और हम सब समय की कमी की वजह से उनमें से सिर्फ कुछ ही किताबें पढ़ सकते हैं। अब ऐसे में अपने लिए सही किताब चुनना थोड़ा मुश्किल है इसीलिए हम आपको 2022 में पढ़ने के लिए बेस्ट फिक्शन बुक्स Best fiction books to read in 2022 के बारे में बताएंगे-

Best fiction books to read in 2022

1. द काइट रनर The Kite Runner by Khaled Hosseini

लेखक- ख़ालेद हुसैनी

इस किताब के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। नॉवेल की शुरुआत में आमिर और हसन की कहानी बताई गई है जो बचपन में एक दूसरे के साथ खेलते हैं लेकिन उन्हें ना चाहते हुए भी अलग होना पड़ता है। उनके अलग होने की वजह है क्लास डिफरेंस class difference क्योंकि आमिर एक अमीर घर का लड़का है और हसन आमिर के नौकर का बेटा है। इस कहानी में आसिफ नाम का भी एक लड़का है जो आमिर को अपने नौकर के बेटे के साथ दोस्ती करने की वजह से हमेशा ताना मारा करता है लेकिन हसन एक सच्चे दोस्त की तरह आमिर को हमेशा आसिफ की धमकियों और तानों से बचाता है।

पतंग उड़ाने का एक टूर्नामेंट होता है, जिसमें आमिर जीत जाता है और जिस आखिरी पतंग को आमिर ने काटा था उसे लेने के लिए हसन दौड़ता है। उस पतंग को आसिफ और उसके दोस्त ले लेते हैं। वह हसन को मारते हैं और आमिर यह सब कुछ देखता है। उसे डर रहता है कि अगर वह हसन को बचाएगा तो कहीं आसिफ और उसके दोस्त उसे ना मारने लगे। उस दिन भले ही आमिर कुछ नहीं करता है लेकिन उसे हमेशा से इस बात का अफसोस रहता है कि वह हसन को आसिफ और उसके दोस्तों से उस दिन नहीं बचा पाया। अब आमिर क्या करेगा? क्या वह आसिफ और उसके दोस्तों के खिलाफ आवाज़ उठाएगा? क्या वह हसन की मदद करेगा?

ये जानने के लिए इस नॉवेल को ज़रूर पढ़ें। ये नॉवेल आपको बहुत पसंद आएगी।

There is only one sin, only one, and that is theft. Every other sin is a variation of theft.

2. द डायरी ऑफ़ ए यंग गर्ल The Diary of A Young Girl by Anne Frank

लेखक- ऐनी फ्रैंक

द डायरी ऑफ़ ए यंग गर्ल, भले ही आपने ये किताब ना पढ़ी हो लेकिन इसके बारे में सुना ज़रूर होगा। यह इतनी चर्चित किताब है कि इसमें बारे में अब क्या बताएं?

बात 6 जुलाई, 1942 की है, जब ऐनी फ्रैंक को एक डायरी मिली पर एक महीने के भीतर ही ऐनी फ्रैंक को, उसके पिता को, उसकी मां और उसकी बड़ी बहन को एम्स्टर्डम के एक गुप्त स्थान पर छुपना पड़ा। हां, ये वही डायरी है जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गई थी। 1939 से 1945 तक नाज़ियों के यहूदियों पर किए गए अत्याचारों का यह एक अहम दस्तावेज़़ है।

एक 13 वर्षीय लड़की जो अपनी जान बचाने के लिए छुपी है लेकिन फिर भी वह डायरी लिखना नहीं भूलती है। आखिर ऐनी ने उसमें ऐसा क्या लिखा कि उसकी डायरी दुनिया भर में मशहूर हो गई। ये जानने के लिए इस किताब को पढ़ें।

Tags:

best fiction books to read in 2022, fiction books, books

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -

लेटेस्ट हिंदी बिज़नेस न्यूज़ पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -

टिप्पणियाँ