कम खर्च में विदेश घूमना है तो इन 12 देशो में जरूर जाये

 

कम खर्च में विदेश घूमना है तो इन 12 देशो में जरूर जाये 

Post Highlight

फॉरेन कंट्री (Foreign Country) में ट्रैवेल करने का शौक तो सभी के अंदर होता है जब हम किसी फिल्म या सोशल मीडिया (Social media) पर किसी विदेशी जगह की तस्वीरें या वीडियो देखते हैं तो मन ही मन उस जगह जाने का ख्वाब सजाने लगते हैं। लेकिन भारत के पर्यटन स्थलों (Tourist places) पर घूमना और विदेश में घूमने में थोड़ा अंतर है। पहला तो खर्च है। दूसरे देशों में सफर करने पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, तो उन देशों की यात्रा करें जो घूमने के लिहाज से सस्ते हैं। दुनिया के कई देश हैं जो अपने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सस्ते ट्रैवल पैकेज (Cheap Tour Packages) देते हैं। यदि आप अपनी ट्रैवल लिस्ट (Travel List) में कुछ किफायती घूमने की जगह तलाश कर रहे हैं, तो मेरे पास आपके लिए कुछ बेहतरीन सुझाव हैं। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे खूबसूरत देशों के बारे में बताएंगे जहाँ आप कम पैसों में भी घूम सकते हैं।

आज के इस इंटरनेट (Internet) के दौर में किसी भी चीज़ के बारे में जानना बहुत ही आसान हो गया है। आज हर कोई भारत के साथ-साथ विदेशों के बारे में भी जानता है जहाँ घूमने जाया जा सके। कई लोगों को घूमने का शौक होता है। दुनिया की सैर World Tour करना हर किसी का सपना होता है। लेकिन विदेश में ट्रेवल करना Tavel Abroad आसान नहीं होता घूमने में काफी खर्चा आता है, इसलिए लोग विदेश घूमने जाने से पहले कई बार सोचते हैं। अगर आप भी विदेश घूमना चाहते हैं। लेकिन बजट की टेंशन की वजह से अभी तक नहीं जा पाये। परेशान होने की कोई बात नहीं है, दुनिया में ऐसे कई देश हैं जो घूमने-फिरने के लिहाज से काफी सस्ते हैं। इन देशों में भारतीय करेंसी (Indian currency) काफी ज्यादा है। और इसलिए यहाँ ठहरना और घूमना-फिरना आपको सस्ता पड़ेगा।

यहां पर टॉप 12 देशों की हमने जो लिस्ट दी है यह सभी के सभी देश बहुत ही खूबसूरत देश है। जो घूमने-फिरने के लिहाज से काफी सस्ते हैं।

1- नेपाल (Nepal)

आप भारत से अपना आधार कार्ड पेश करके नेपाल में प्रवेश कर सकते हैं, और नेपाल भारत का एक पड़ोसी देश है। नेपाल अपने मठों के लिए जाना जाता है, और नेपाल जाने के लिए आपको किसी भी प्रकार का वीजा प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होगी। पिछले कुछ वर्षों में ट्रैकर्स और बेस कैंपरों (Base Campers) के लिए नेपाल एक फेवरेट डेस्टीनेशन (Favorite Destination) के रूप में उभरा है। अगर आप यहां 4 दिन की यात्रा करते है तो उसका खर्च 25000 रूपए तक आ सकता ह

2- इंडोनेशिया (Indonesia)

इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया का एक देश है जो हजारों द्वीपों से बना है। इसका मतलब है कि यह अविश्वसनीय रूप से विविध है। आप बाली के सबसे लोकप्रिय द्वीप (Popular Islands) की यात्रा कर सकते हैं, या लोम्बोक, जावा, या सुंबावा (Lombok, Java, or Sumbawa) जैसे शांत पर्यटक द्वीपों की ओर जा सकते हैं। यात्रा करने के लिए इंडोनेशिया एक बहुत ही सस्ता देश है।

3- मलेशिया (Malaysia)

सबसे अच्छी बात है कि मलेशिया एक फॉरेन ट्रिप होने के बावजूद बेहद किफायती है। कोलोनियल आर्किटेक्क्चर, रेन फॉरेस्ट और शॉपिंग डेस्टीनेशन्स (Colonial architecture, rain forests and shopping destinations) मलेशिया की सुंदरता में चार चांद लगाता हैं। मलेशिया में कुआलालुंपुर (Kuala Lumpur) के अलावा मलक्का भी घूमने के लिए एक शानदार जगह है। मलेशिया टॉप मोस्ट डेस्टनेशन्स में से एक है। यहां का एक दिन का खर्च 7500 रूपए आ सकता है।

4- श्री लंका (Sri Lanka)

भारत के नक्शे में सबसे नीचे स्थित श्री लंका एक बहुत ही खूबसूरत देश है। आदिकाल (Primordial) में रावण का घर माने जाने वाली लंका में सिंहली भाषा (Sinhala language) बोली जाती है, यहां पर भौगोलिक सुंदरता के साथ साथ परंपरा की सुंदरता भी भरपूर है। ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि श्रीलंका एक बहुत छोटा आइलैंड (Island) है। लेकिन यह देश के बड़े-बड़े बीच, बौद्ध और यूनेस्को की विश्व विरासत UNESCO world heritage का मिश्रण मौजूद है। श्रीलंका भारत के पास घूमने के लिए बहुत अच्छा देश है। श्रीलंका में आप समृद्ध इतिहास के अलावा कई प्रकार के सी फूड का स्वाद लेने के साथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी (Wildlife Sanctuary) का आनंद ले सकते हैं।

5- बोलीविया (Bolivia)

यह साउथ अमेरिका (South America) के सबसे सस्ते देशों में से एक है। साउथ अमेरिका का देश बोलीविया भारतीयों के लिए काफी सस्ता रहेगा और यह दुनिया में सबसे सस्ते देशों की सूची में तीसरे नंबर पर शुमार है। इस देश में देखने के लिए बहुत सारी नदियां जंगल और ऐतिहासिक इमारतें हैं जो की बहुत ही मनमोहक है, यह एक ऐतिहासिकता (Historicity) से भरा हुआ देश है, जिसको देखने के लिए दुनियाभर से लाखों सेनानी हर साल आते हैं।

बोलीविया देश में बहुत सारे गर्म पानी के स्त्रोत हैं, जिनको हम इंग्लिश में हॉट स्प्रिंग्स (Hot Springs) भी कहते हैं, इनका मजा लेने के लिए भी बहुत से लोग इस देश में आते हैं। यहां पर भारत का एक रुपिया 0.095 बोलिवियानो (Boliviano) है। यहां की करेंसी लगभग भारत के बराबर होने के कारण आपको पैसे में अधिक फासला दिखाई नहीं देगा, इसलिए खर्चे के मामले में यह लगभग आपको भारत जैसा ही लगेगा।

6-कोस्टा रिका (Costa Rica)

कोस्टा रिका एक केरेबियाई देश (Caribbean countries) है, जो कि मध्य अमेरिका में स्थित है, यह एक बहुत ही खूबसूरत और शानदार देश हैं। कोस्टा रिका की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है, यहां पर हरे-भरे जंगल और बहुत सारे झरने देखने को मिलेंगे। कोस्टा रिका अपने बहुत से ड्रिंक्स के लिए भी जाना जाता है, लोग यहां पर अक्सर मौज मस्ती करने के लिए आते रहते हैं। यहां की करेंसी भी काफी सस्ती है यह देश आपके लिए काफी किफायती रहेगा। जहां तक बात है यहां के ट्रांसपोर्ट के खर्चे की, तो आप यहां 0.70 डॉलर के शुरूआती किराए के साथ सफर कर सकते हैं।

7- कंबोडिया (Cambodia)

दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश (Cheapest Country) कंबोडिया है। यहां पर रहना खाना पीना सब कुछ बहुत ज्यादा सस्ता है, यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां का सबसे प्रसिद्ध मंदिर अंकोरवाट (Famous Temple Angkor wat) है, जिससे आपको हिंदू धर्म को समझने में आसानी होती है, और वैज्ञानिक इन मंदिरों में घूम कर इतिहास को खोजने की कोशिश करते रहते हैं। यहां पर पुराने खंडहर, रॉयल पैलेस (Old Ruins, Royal Palace) और बहुत सारे हिंदू मंदिर (Hindu temple) देखने के लिए दुनियाभर के टूरिस्ट (Tourist) आते हैं।

8- चिली (Chile)

जंगल ट्रिप (Jungle Trip) और ट्रैकिंग (Tracking) का मजा लेना चाहते हैं, तो चिली सबसे सस्ता देश है। प्राकृतिक सुंदरता (Natural beauty) से भरपूर देश है और यहां के पहाड़ों की खूबसूरती देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। चिली में प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही बहुत सारे सुंदर शहर भी हैं, यह देश घूमने के लिहाज से काफी अच्छा है और सुरक्षित भी माना जाता है। यहां पर भारतीय रुपए की कीमत लगभग 9.84 है। Currency का इतना सस्ता रेट होने के कारण आप आसानी से चिली घूम सकते है।

9- वियतनाम (Vietnam)

स्ट्रीट फूड (Street Food) के लिए दुनिया के सबसे अच्छे देशों में से एक के रूप में, वियतनाम को हर खाने वाले की यात्रा की Bucket list में ज़रूर होना चाहिए। दुनिया के सबसे सस्ते देश के तौर पर वियतनाम को जाना जाता है यह खूबसूरत देशों की सूची में भी आता है। इस देश की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही मनमोहक है, साल भर में लाखों सैलानी दुनियाभर से इस देश को देखने के लिए आते हैं। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपके पास अधिक पैसा नहीं है, तो आप बहुत ही सस्ते में वियतनाम घूम सकते हैं।

Tags:

top 12 cheapest countries, foreign country, social media

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -

लेटेस्ट हिंदी बिज़नेस न्यूज़ पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -

टिप्पणियाँ