फाइनेंस बुक: "रिच डैड, पुअर डैड" क्यों पढ़नी चाहिए?


 POST HIGHLIGHT

अगर आपको भी अमीर बनना है तो आप इसकी शुरुआत रॉबर्ट टी कियोसाकी Robert Kiyosaki द्वारा लिखित बुक 'रिच डैड पूअर डैड' Rich dad poor dad को पढ़कर कर सकते हैं। इस किताब में उन्होंने रियल इस्टेट और इन्वेस्टमेंट real estate and investment के बारे में बताया है और इस किताब को बेहद दिलचस्प ढंग से पेश किया है।

अगर हम आपसे पूछें कि क्या आप अमीर बनना चाहते हैं तो क्या आपका जवाब ना होगा? शायद ही कोई ऐसा होगा जो इस सवाल का जवाब 'ना' में देगा। अमीर बनने की रेस में तो सब लगे हैं लेकिन क्या आपने कभी खुद से पूछा है कि आप अमीर बनेंगे कैसे? अगर सब अपनी राय भी बताने लगे कि मुझे कैसे अमीर बनना है, तो सबकी राय और आइडियाज भी अलग होंगे।

अगर आपको भी अमीर बनना है तो आप इसकी शुरुआत रॉबर्ट टी कियोसाकी Robert Kiyosaki द्वारा लिखित बुक 'रिच डैड पूअर डैड' Rich dad poor dad को पढ़कर कर सकते हैं। इस किताब में उन्होंने रियल इस्टेट और इन्वेस्टमेंट real estate and investment के बारे में बताया है और इस किताब को बेहद दिलचस्प ढंग से पेश किया है। यह एक सेल्फ हेल्प और पर्सनल फाइनेंस किताब self help and personal finance book है और ज्यादातर लोग सेल्फ हेल्प बुक पढ़ते वक्त थोड़ा बोरिंग महसूस करते हैं लेकिन इस किताब को रॉबर्ट टी कियोसाकी ने इतने अद्भुत तरीके से लिखा है कि आपको लगेगा कि आप कोई फिक्शन बुक पढ़ रहे हैं। विचार तो सभी के पास होते हैं लेकिन अपने विचारों को सही ढंग से पेश करना सभी को नहीं आता लेकिन एक लेखक के तौर पर उन्होंने बेहद अच्छा काम किया है।

सेविंग्स, इन्वेस्टमेंट और स्टॉक्स savings investment and stocks के फायदों के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों को अपने पैसों को मैनेज करना नहीं आता है। मार्केट में आज कई पर्सनल फाइनेंस किताबें personal finance books उपलब्ध हैं लेकिन आपकी फाइनेंशियल नॉलेज financial knowledge को बढ़ाने में रॉबर्ट टी कियोसाकी की रिच डैड पूअर डैड आपकी काफी मदद करेगी। ये एक ऐसी किताब है जिसे कोई भी पढ़ सकता है। खासकर छात्रों को तो ये किताब अवश्य ही पढ़नी चाहिए।

अगर अभी भी आपको लगता है कि मुझे ये किताब क्यों पढ़नी चाहिए और मुझे इससे क्या फायदा होगा, तो रुकिए। हम आपको 3 ऐसे कारण बताएंगे जिससे आप कन्विंस हो जाएंगे और इस किताब को ज़रूर पढ़ेंगे।

1. यह किताब आपको सिखाती है कि अपनी जिंदगी को आप अपने तरीके से जिएं

ज़िंदगी में हमें क्या करना है, अपनी ज़िंदगी को कैसे जीना है, पैसे कैसे कमाने हैं और उन्हें कहां खर्च करना है, आदि चीज़ों का फैसला हमें खुद लेना चाहिए। इस किताब में बताया गया है कि जिस जॉब को हम बिलकुल भी पसंद नहीं करते, उसे भी हम करना इसीलिए नहीं छोड़ते हैं क्योंकि हमें बिल्स का टेंशन रहता है। रॉबर्ट टी कियोसाकी कहते हैं कि पैसे कमाने के अनेक तरीके हैं इसीलिए रैट रेस rat race का हिस्सा बनने से अच्छा है कि हम यह सीखें कि पैसा कैसे बनाया जाता how to make money है।

Tags:

how to make moneyRich dad poor dadRobert Kiyosaki

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -

लेटेस्ट हिंदी बिज़नेस न्यूज़ पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -

टिप्पणियाँ