Post Highlights
आज शिव नादर सफलता के उस मुकाम पर हैं कि देश में शायद ही कोई ऐसा हो जो एचसीएल के बारे में न जानता हो। हिंदुस्तान कंप्यूटर्स लिमिटेड, HCL की कहानी, शिव नादर Shiv Nadar और उनके पांच साथियों ने मिलकर शुरू की थी। भारत में कंप्यूटर बनाने का शिव नादर का सपना पूरा हो गया था। धीरे-धीरे पर्सनल कंप्यूटर की मांग भारतीय बाजार में बढ़ने लगी। इसके बाद कंपनी का जो सफर शुरू हुआ, उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शिव नादर भारत के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं। आज पूरी दुनिया नादर की सोच और भविष्य के लिए तैयार किए गए नेटवर्क को देखकर आश्चर्यचकित है और इसलिए आज सभी के लिए वह प्रेरणास्रोत हैं।
तमिलनाडु Tamilnadu के रहने वाले एक 30 वर्षीय युवा इंजीनियर को तो मानो पंख लग गए थे। कुछ करने की चाहत और कुछ बनने की चाहत ने उनके कदमों को मानो कभी रुकने ही नहीं दिया। उन्हें तो एक उन्मुक्त पक्षी की तरह ऊपर और ऊपर एक खुले आसमान में उड़ना था। उनकी कहानी जोश और जूनून से भरी है और सफलता का जूनून जैसे उन पर सवार था। साथ ही उन्हें अपनी काबिलियत पर विश्वास था। ये तो हम जानते ही हैं कि कुछ करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए इस संसार में असंभव जैसा कुछ भी नही है। यह शख़्स भारत के उन चुनिन्दा व्यक्तियों में से एक हैं जिन्होंने भारत में टेक्नोलोजी Technology के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह शख़्स कोई और नहीं बल्कि भारत के घर-घर में कंप्यूटर पहुँचाने वाले शिव नादर Shiv Nadar हैं जो कि टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज, देश के बड़े उद्योगपति, हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत Source of inspiration और जानी मानी कंपनी एचसीएल टेक्नोलोजी HCL के संस्थापक हैं। चलिए जानते हैं ग्लोबल IT कंपनी का रुतबा हासिल करने वाले HCL हिंदुस्तान कंप्यूटर्स लिमिटेड Hindustan Computers Limited के शिव नादर की कहानी, इन पंक्तियों के साथ जो उन पर एकदम सटीक बैठती हैं कि
"मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है परों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है"
शिव नादर की व्यक्तिगत जानकारी और करियर
टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के जाने माने उद्योगपति Industrialist शिव नादर का जन्म 14 जुलाई 1945 को मुलूइपोझी गाँव Moolaipozhi Village, तमिलनाडु Tamil Nadu भारत में हुआ था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा इन्होंने कुम्भकोनम टाउन स्कूल कोइम्बटूर Kumbakonam Town School Coimbatore से की और आगे की पढ़ाई के लिए इन्होने PSG College of Engineering में दाखिला लिया। इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त करने के बाद Shiv Nadar शिव नादर पुणे Pune आ गए और यहीं पर उन्होंने अलग-अलग कंपनियों में काम किया। नादर ने अपना करियर पुणे में वॉलचंद ग्रुप कूपर इंजीनियरिंग के साथ शुरू किया। दिल्ली क्लाथ मिल DCM में नौकरी के दौरान ही इन्हें लगा कि अब वक्त आ गया है अपने सपने को सच करने का। बस फिर क्या था इसके बाद शिव नादर ने अपनी कंपनी की शुरुआत 1976 में दिल्ली Delhi की एक बरसाती यानि छत पर एक कमरे से शुरू किया। आज उसका परिणाम सबके सामने है। देश के बड़े और प्रसिद्ध उद्योगपति शिव नादर Shiv Nadar और उनकी कम्पनी HCLको कौन नहीं जानता है। अब शिव नादर ने अपनी कई जिम्मेदारियाँ अपनी नयी पीढ़ी यानि अपनी बेटी रोशनी नादर मेहरोत्रा Roshni Nadar Mehrotra को सौंप दी हैं। रोशनी भी इस जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। रोशनी देश में किसी लिस्टेड आईटी कंपनी Listed IT Company की चेयरमैन बनने वाली पहली महिला है। शिव नडार के बारे में एक बात कही जाती है कि जोखिम लेकर कदम बढ़ाने में शिव नादर का कोई दूसरा सानी नहीं है। वह हमेशा सही समय पर सही लीडर को चुनते हैं। फिस्कल ईयर 2021 में कंपनी की आमदनी 10 अरब डॉलर पहुंच गई थी। शिव नादर शायद देश के पहले ऐसे आंत्रप्रेन्योर Entrepreneur हैं जिन्होंने Make in India आंत्रप्रेन्योरशिप देश में शुरू किया था।
Tags:
म्यूचुअल फंड के नुकसान,रिटर्न की गारंटी नहीं,रिटर्न पर टैक्स
इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -
लेटेस्ट हिंदी बिज़नेस न्यूज़ पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें